MESSAGE US OR CALL FOR MEMBERSHIP
एक सामाजिक सुरक्षा, एक समाजिक क्रांति, एक समाजिक सुधार करने के लिए एक प्रायोजन तो निश्चित रूप से होना ही चाहिए, लेकिन यह जन सहयोग से ही संभव है| और उस जन सहयोग में BIRCT, (BALAJI IMMEDIATE RELIEF CHARITABLE TRUST) एक बहुत बड़ा कदम है | वस्तुतः कोई एक व्यक्ति कुछ भी नहीं कर सकता, यानि हमलोग कहते हैं कि अकेला चना भांड नहीं फोड़ सकता, चाहे वह कितना भी बड़ा और शक्तिशाली क्यों न हो | | एक बात है कि हमलोंग सभी सोचते हैं कि कौन सा सुंदर कपड़ा पहनूँ की दूसरों को अच्छा लगूँ लेकिन कौन सा अच्छा कर्म करूँ कि ऊपर वाले को अच्छा लगूँ ये बहुत कम सोचते हैं | और इसी सोच का एक नाम है BIRCT.
उदाहरण 1 :- देवताओं की सम्मिलित शक्ति को माँ दुर्गा का रूप मिला, भगवान श्री राम का रीछ- वानरों की सेना खड़ी करना, उनकी सहायता से समुद्र में पूल बांधना, लंका विनाश, और राम राज्य की स्थापना करना|
उदाहरण 2 :- भगवान श्री कृष्ण ने अकेले नहीं, बल्कि गोप-ग्वालों की लाठियों का सहारा ले कर ही गोवर्धन पर्वत उठाया था, उन्होंने महाभारत स्वयं नहीं लड़ा बल्कि पांडवों को आगे कर एक विशाल सैन्य का संगठन करना, सुनुयोजित योजना बनाना, और उसको क्रियानन्वित करने से ही पूरा किया था|
उदाहरण 3 :- भगवान बुद्ध ने अपने समय की विकृतियों को निरस्त करने के लिए ढाई लाख बौद्ध भिक्षु और भिक्षुणीयों की एक सेना खड़ी कर दी थी|
उदाहरण 4 :- महात्मा गांधी, गुरु गोविंद सिंह, जैसे महामानवों को भी शक्ति एकत्रित करनी पड़ी थी | दोस्तो मेरे कहने का मतलब यह है कि, शक्ति चेनता की शक्ति है, जो किसी झोंके या तूफ़ानी चक्रवातों के भांति न होकर एक विशाल आंधी का रूप धारण कर सकती है | वैसे हमें भी उपरोक्त उदाहरणों को समझते हुए रिक्ष-वानरों की तरह, गोप-गोपियों की तरह उनका अनुशरण करना चाहिए। कुआं कितना भी शानदार क्यों न हो कुआं, कुआं ही होता है, और कुएं के मेढक को लगता है कि सबसे शानदार कुआं मेरे पास है , मेरे कुआं जैसे कुआं किसी के पास नहीं है | मेरे कुआं जैसा कुआं दुनिया मे कहीं नहीं है | जबतक आपलोग दूसरे समाज के लोगों से मिलेंगे नहीं तबतक कैसे समझेंगे की कौन बेहतर है | और इसी बेहतरी और समाज को एक करने एक दुसरे को सहयोग करने का नाम है बाला जी इमिडीएट रिलीफ चैरिटेबल ट्रस्ट | BALAJI IMMEDIATE RELIEF CHERITABLE TRUST .