दान एवं सदस्य बनने के लिए +91 8796804989 पर संपर्क करें या वेबसाइट पर फॉर्म भरें।

We shall be under no liablity whatsoever in respect of any loss or damage arising directly or indirectly out of the authorisation for any fraud or cash transaction.

बालाजी इमीडिएट रिलीफ चैरिटेबल टीम (BIRCT) की नियमावली

1. बालाजी ईमीडिएट रिलीफ चैरिटेबल टीम की स्थापना 4 जुलाई 2026 ई0 को समाज के उच्च पदस्थ से लेकर अंतिम व्यक्ति तक तीव्र गति से आर्थिक/शैक्षिक/न्यायिक/सामाजिक राहत पहुंचाने के लिए हुई है। केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी BIRCT की सदस्यता ले सकते हैं। तकनीकी शिक्षा के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी BIRCT की सदस्यता ले सकते हैं। उच्च शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारी BIRCT की सदस्यता ले सकते हैं। समस्त सरकारी विभाग के कर्मचारी, डॉक्टर, इंजीनियर एवं अधिकारी स्वेच्छा से BIRCT की सदस्यता ले सकते हैं। वित्तविहीन विद्यालय/कॉलेज/मदरसा के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं प्रबंधक BIRCT की सदस्यता ले सकते हैं। प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत समस्त कर्मचारी, एडवोकेट, मीडियाकर्मी, प्रबंधक, अधिकारी, डॉक्टर एवं इंजीनियर BIRCT की सदस्यता ले सकते हैं। किसान, मजदूर, व्यवसाई, कारीगर, गृहिणी, छात्र/छात्राएं भी BIRCT की सदस्यता ले सकते हैं। BIRCT की सदस्यता हेतु देश का स्थाई निवासी होना या सरकारी/प्राइवेट किसी पद पर कार्यरत होना अनिवार्य है। सदस्यता प्राप्त करने की उम्र सीमा 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक रहेगा जबकि एक बार सदस्य बन जाने के उपरांत 65 वर्ष उम्र तक सदस्यता बनाए रखने की अनुमति है। सदस्यों की 65 वर्ष उम्र पूरा होते ही स्वतः सदस्यता समाप्त हो जाएगी। समस्त नियमों व शर्तों के अनुसार BIRCT.IN वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरके सदस्यता लिया जा सकता है। समस्त सदस्यों को वार्षिक 60 रूपए “BALAJI IMMEDIATE RELIEF CHERITABLE TRUST” को दान देना अनिवार्य है। 

 
2. हर वर्ष ट्रस्ट को 60 रुपए वार्षिक दान (यानि मात्र 5 रुपये प्रतिमाह के दर से) देने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। अर्थात BIRCT की वैधानिक सदस्यता बनाए रखने के लिए ट्रस्ट को वार्षिक दान दिए हुए 1 वर्ष पूरे होने के बाद 15 दिन के अंदर वार्षिक दान देकर अपने प्रोफाइल में ट्रांजेक्शन स्क्रीन शॉट अपलोड करना अनिवार्य होगा। 

3. सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप/टेलीग्राम/अराटाई ग्रुप में जुड़ कर सूचनाओं से अपडेट रहना होगा। सूचना के अभाव में यदि आपके वैधानिकता पर कोई प्रभाव पड़ा तो उसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे। 

4. यदि BIRCT के किसी वैधानिक सदस्य की असामयिक दुखद निधन हो जाती है तो BIRCT से जुड़े शेष अन्य सभी सदस्य संस्थापक मंडल द्वारा नियमानुसार आधिकारिक आह्वान पर निर्धारित न्यूनतम धनराशि सीधे दिवंगत सदस्य के नॉमिनी के बैंक खाते में आर्थिक सहयोग भेजेंगे। आर्थिक सहयोग भेजकर वेबसाइट पर ट्रांजेक्शन डिटेल्स भरते हुए ट्रांजेक्शन रसीद अपलोड करना भी अनिवार्य है। वर्तमान में आर्थिक सहयोग प्रति सदस्य न्यूनतम 50 रूपए निर्धारित किया जा रहा है। सदस्य संख्या के अनुसार प्रति सदस्य न्यूनतम धनराशि घटाने/बढाने का अधिकार संस्थापक मंडल के पास सुरक्षित रहेगा। 

5. समस्त सदस्यों की लॉक इन पीरियड 8 माह रहेगा। लॉक इन पीरियड में जारी समस्त सहयोग करना अनिवार्य है। लॉक इन पीरियड 8 माह से तात्पर्य है कि यदि कोई सदस्य 1 जनवरी को नियमानुसार रजिस्ट्रेशन किया, यदि उसी वर्ष उसकी मृत्यु 31 अगस्त की रात 12 बजे से पूर्व तक हो जाती है तो उसके नॉमिनी को सहयोग प्राप्त नहीं होगा। 

6. वैधानिक सदस्यता के लिए लॉक इन पीरियड तक के समस्त सहयोग करना अनिवार्य है एवं लॉक इन पीरियड के बाद कुल 90% सहयोग करना अनिवार्य है। सदस्यता से लेकर मृत्यु तिथि तक 2 वर्ष से अधिक समयांतराल की स्थिति में मृत्यु की तिथि से 2 वर्ष पूर्व के बीच हुए कुल सहयोग का 90% सहयोग होना चाहिए।  ऐसे सदस्य जो जुड़ने के उपरांत लगातार सहयोग करते आ रहे हैं, अगर 10 सहयोग से पहले (यानी 90% वाली छूट से पूर्व) कोई सहयोग ब्रेक होता है, तो वैधानिकता समाप्त हो जाएगी किंतु एक बार वैधानिकता समाप्त होने पर लगातार 03 सहयोग करके सदस्यता पुनः बहाल की जा सकेगी। 3 सहयोग पूरा होने तक वह सदस्य सहयोग प्राप्त करने हेतु वैध नही होगा, 3 सहयोग पूरा करते ही वह वैधानिक सदस्य हो जाएगा। लेकिन यह 01 सदस्य को केवल 01 ही बार ऐसा अवसर दिया जायेगा। यहाँ पर यह भी ध्यान देने योग्य होगा कि बीच मे केवल 2 सहयोग ही अधिकतम ब्रेक हुआ हो। इससे अधिक सहयोग ब्रेक होने की दशा में सदस्यता निरस्त समझी जायेगी |  

7. BIRCT द्वारा सदस्यों की सुविधा हेतु हेल्पलाइन नंबर 8796804989 जारी किया गया है, जिस पर कॉल/व्हाट्सएप/टेलीग्राम/अराटाई मैसेज के माध्यम से जानकारी का आदान प्रदान किया जा सकता है एवं तकनीकी सहायता प्राप्त किया जा सकता है। 

8. संस्थापक मंडल वैधानिकता या किसी भी प्रकार के मामलों में जहां उचित समझेंगे अपने स्तर से परीक्षण करने व निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होंगे। कोई भी सदस्य/नॉमिनी आर्थिक सहयोग प्राप्त करने हेतु कानूनी दावा नहीं कर सकेगा, बल्कि टीम द्वारा वैधानिकता के संबंध में लिए गए निर्णय के आधार पर नैतिक रूप से आर्थिक सहयोग कराने का प्रयास किया जाएगा। 

9. सहयोग के दौरान या उसके बाद यदि किसी सदस्य द्वारा गलती से अधिक राशि किसी सहयोग हो रहे/हो चुके नॉमिनी के खाते में भेज दिया तो उचित साक्ष्य प्रस्तुत करने पर नॉमिनी द्वारा वो धनराशि सीधे उस सदस्य के खाते में वापस करना पड़ेगा। गलती से भेजी हुई धनराशि को वापस कराने की गारंटी टीम नही लेगी किन्तु वापस करवाने हेतु सार्थक और पूर्ण प्रयास करेगी। 

10. यदि किसी सदस्य द्वारा सदस्य बनने के बाद सहयोग नहीं किया गया या कुछ महीने/वर्षों सहयोग करने के बाद 1 या 1 से अधिक सहयोग छोड़ दिया, परिणामस्वरूप 90% सहयोग के दायरे में भी नहीं आता है या अवैधानिक हो जाता है, ऐसे स्थिति में लगातार 8 वर्ष सहयोग करके और 8 वर्ष का समय पूरा करके पुनः वैधानिक सदस्यता प्राप्त कर सकता है।

 
11. सदस्य द्वारा आत्महत्या की स्थिति में कोई आर्थिक सहयोग हेतु अपील नहीं की जाएगी। आत्महत्या के अलावा सभी तरह के मृत्यु पर आर्थिक सहयोग की अपील की जाएगी। 

12. गम्भीर बीमारी की स्थिति में लॉक इन पीरियड 2 वर्ष का होगा। यदि किसी सदस्य द्वारा रजिस्ट्रेशन करते समय या बाद में किसी गम्भीर बीमारी के हो जाने पर अपनी प्रोफाइल में दर्ज/अपडेट नही करता है तो तथ्य गोपनिय की श्रेणी में मानते हुए उसका सहयोग किया जाना सम्भव नही होगा । गम्भीर बीमारियों की श्रेणी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा सूचीबद्ध की गई बीमारियों से मान्य होगी। 

गंभीर बीमारी की स्थिति में प्रोफाइल में अपडेट करना अनिवार्य होगा, छुपाए जाने पर टीम की जांच रिपोर्ट को ही अंतिम माना जाएगा | उस पर किसी तरह का कोई कानूनी दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। बाकी नियम यथावत रहेंगे। 

गंभीर बीमारी के मामले में टीम अपेक्षा करती है की सभी सदस्य अपनी बीमारी अपनी प्रोफाइल में अपडेट करेंगे अगर किसी कारण से अपडेट नही है तो इसका निर्धारण मृत्यु के कारण के आधार पर किया जाएगा, अगर मृत्यु का कारण बीमारी है तो उसे बीमारी में शामिल किया जाएगा भले ही प्रोफाइल के प्रदर्शित न किया गया हो। साथ ही BIRCT से जुड़ते समय बीमारी की जानकारी थी या नहीं थी यह टीम का विषय नही होगा, ऐसे मामलो में मृत्यु के कारण के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। 

उदाहरण:- अगर किसी व्यक्ति की किडनी खराब है और BIRCT से जुड़ता है तो उसके लिए लॉकिंग पीरियड 2 वर्ष का ही होगा। माना की जुड़ने के 6 माह बाद उसकी मृत्यु होती है तो वो अवैधानिक होगा किंतु अगर उसकी मृत्यु मार्ग दुर्घटना के हुई हो तो उसे वैधानिक माना जायेगा क्योंकि मृत्यु बीमारी से न होकर मार्ग दुर्घटना से हुई है। 

नोट– गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की मृत्यु होने पर अगर मृत्यु का कारण और कुछ दर्शाया जाता है तो उसके पुख्ता प्रमाण देने होंगे अगर टीम उस प्रमाण से संतुष्ट होगी तो ही माना जायेगा अन्यथा बीमारी ही माना जायेगा। इस तरह के मामले में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार पूरी तरह से टीम के पास होगा। 

उदाहरण– अगर किसी को कैंसर है, या किडनी खराब है और उसका इलाज चल रहा है ऐसी स्थिति में अगर कोई इलाज के दौरान हार्ट अटैक का दावा करता है तो उसको गंभीर बीमारी का ही मामला माना जायेगा। मृत्यु के अलग कारण से मतलब है बिमारी के इलाज के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना आदि से है।(सड़क दुर्घटना, लू लग जाना, नदी में डूब जाना आदि) 

(समस्त नियम स्थापना के समय से लागू है),  

13. यदि सदस्य द्वारा बनाए गए नॉमिनी ने ही खुद सदस्य की हत्या की है तो ऐसे नॉमिनी को आर्थिक मदद नहीं किया जायेगा। ऐसे परिस्थिति में आवश्यकता पड़ने पर अपने स्वविवेक से संस्थापक मंडल दिवंगत सदस्य के यथोचित नॉमिनी का चयन करने के लिए स्वतंत्र होंगे। 

14. आत्महत्या या किसी विवादित केस या अन्य केस जो संज्ञान लेने लायक हो, में कोर टीम के पास पड़ताल करके वस्तु स्थिति से अवगत होने के बाद निर्णय लेने का अधिकार होगा। आवश्यकता पड़ने पर वोटिंग या जिला इकाई या सदस्यों की राय भी ली जा सकेगी।

15. दुर्घटना के मामले में अगर किसी सदस्य ने इलाज में खर्च की गई राशि किसी इंसोरेंस कंपनी से प्राप्त कर ली है तो इस स्थिति में टीम अपेक्षा करती है की टीम से लाभ हेतु आवेदन नही किया जाए ताकि उक्त धन किसी और के काम आ सके,फिर भी अगर आवेदन किया जाता है तो टीम द्वारा अधिकतम 25,000/- की ही राशि दी जाएगी। 

यह सुविधा सिर्फ दुर्घटना में ही मिलेगी। बीमारी आदि के इलाज पर नही(भविष्य में बीमारी को कवर करने की कोशिस की जाएगी)। 

दुर्घटना की स्थिति में यह लाभ उन्हें ही मिलेगा जिनका  इलाज का खर्च 1 लाख से अधिक का होगा। यह राशि तुरंत न दे कर स्थलीय निरीक्षण के बाद ही दी जाएगी। समय से सहयोग करने का प्रयास रहेगा लेकिन समस्त औपचारिकताओं की जांच करने के उपरांत ही सहयोग होगा। यह राशि तुरंत न दे कर स्थलीय निरीक्षण के बाद ही दी जाएगी।  

यह सुविधा सिर्फ दुर्घटना में ही मिलेगी। बीमारी आदि के इलाज पर नही। 

नोट – दुर्घटना बीमा अधिकार नहीं है बल्कि टीम द्वारा सप्रेम भेंट हैं जो की टीम के पास उपलब्ध धन पर निर्भर करेगा। 

16 .BIRCT सीधे दिवंगत सदस्य के नॉमिनी के खाते में आर्थिक सहयोग करवाती है इसलिए सहयोग प्राप्त करने हेतु किसी भी प्रकार की न्यायिक चुनौती देने का अधिकार किसी व्यक्ति या सदस्य के पास नहीं होगा। 

17 . कोई भी सदस्य BIRCT के खिलाफ दुष्प्रचार या अफवाह फैलाता है, बिना साक्ष्य या आकड़े प्रस्तुत किए आरोप लगाता है तो टीम उसकी सदस्यता रद्द करने व विधिक कार्यवाही हेतु स्वतंत्र होगी। 

18 . BIRCT के किसी पदाधिकारी के साथ कोई सदस्य अभद्र व्यवहार करते हुए या BIRCT विरोधी गतिविधि में लिप्त पाया गया तो पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उक्त सदस्य की सदस्यता रद्द कर दी जाएगी। 

19 . ट्रस्ट को दिए गए वार्षिक 60 रुपए दान से निम्नलिखित कार्यों में खर्च किया जायेगा। 

  • A. वेबसाइट के निर्माण और संचालन में 
  • B. ऐप बनवाने और संचालन में 
  • C. जिला और प्रदेश कार्यालय खर्च हेतु 
  • D. जिला और प्रदेश हेल्पलाइन नंबर पर नियुक्त स्टाफ को मानदेय देने में 
  • E. दिवंगत सदस्य के घर स्थलीय सत्यापन में 
  • F. प्रचार प्रसार और सदस्यता अभियान में 
  • G. समय समय पर नई तकनीकी लाने में ताकि प्रक्रिया पारदर्शी के साथ साथ आसान बन सके। 
  • H. देश के जरूरतमंद व्यक्तियों/छात्रों के हित में विभिन्न प्रकार का सहयोग करने में 

 

“किसी भी निर्णय की स्थिति में वेबसाइट पर अपलोड नियमावली की प्रति ही मान्य होगी।” 

नोट- 1. भविष्य में BIRCT के वैधानिक सदस्यों के लिए मार्ग दुर्घटना व गंभीर बीमारी के  

 

BIRCT के सदस्य यानि जिसे हम धर्मवीर कहते हैं कैसे बने ?  

 

यदि सेवा भावना से कुछ समय व ऊर्जा देकर ब्लॉक/विधान परिषद/ जिला प्रदेश,स्तर पर व्यवस्था के संचालन और प्रचार प्रसार हेतू योगदान देना चाहते है तो श्री जय प्रकाश गिरि, 8796804989 पर संपर्क करने की कृपा करें |  

 

कोई जानकारी या सूचना कहाँ से प्राप्त होगी ?  

 

कोई जानकारी या सूचना के लिए अपने- अपने जिले के आधिकारिक BIRCT व्हाट्सएप/टेलीग्राम/ अराटाई ग्रुप से जुड़ जाएं | आप हमारे वेबसाईट पर भी विज़िट कर सकते है | इसके साथ हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके भी कोई जानकारी या सूचना प्राप्त कर सकते हैं |  

 

भविष्य की योजनाएं :- 

BIRCT में 1 लाख सदस्य संख्या के उपरांत गंभीर रूप से बीमार या दुर्घटना में घायल वैधानिक सदस्य के इलाज हेतु 5 से 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद हेतु योजना लाया जाएगा। 

 

विशेष नोट : BIRCT के सदस्य बनने के बाद किसी वैधानिक सदस्य की मृत्यु होने पर उसके परिवार के खाते में यानि नॉमिनी के खाते में निर्धारित सहयोग राशि भेजकर ट्रांजेकसन स्क्रीन शॉट वेबसाईट पर अपलोड करना अनिवार्य है | नियम और अनुशासन सर्वोपरि है | नियमों का उलँघन होने पर आपके विरोध उचित कानूनी कारवाई की जा सकती है |   

 

आज हमारे देश मे शिक्षा क्षेत्र मे बहुत अधिक बदलाव हो रहा है और शिक्षातंत्र, शिक्षा नहीं बल्कि लूट तंत्र बन चुका है | चाहे वह किताब के माध्यम से हो, यूनिफॉर्म के माध्यम से हो | प्रतिवर्ष किताबें बदलती रहती है  और हम नये किताब खरीदने पर मजबूर हो जाते हैं | तो हम इस ट्रस्ट मे माध्यम से यह अपील करते हैं कि आपलोगों के पास जो भी किताबें हैं, जिसका आप उपयोग नहीं कर रहे हैं वह आप हमे डोनैट/दान मे दें दें और हम उसे जो भी जरुरतमन्द छात्र/छात्राएं होंगी उसे मुप्त मे दिया जाएगा | जो भी किताबों की सूचि होगी वह हमारे वेबसाईट पर उपलब्ध होगी | बहुत सारी किताबें ऐसी होती है जो हमारे लिए किसी काम का नहीं हो लेकिन किसी विधार्थी के लिए वह सोने से कम नहीं है |